लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नागपुर में रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 18, 2021 13:20 IST

Open in App

नागपुर, 18 मई महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने चोरी के एक मामले में आरोपी से कथित तौर पर पांच हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। एसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 12 मई को नागपुर के पाचगांव इलाके में एक निर्माण कंपनी के ट्रक से डीजल चोरी हुआ था। कंपनी के मैनेजर ने ट्रक चालक के खिलाफ कुही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर ट्रक चालक ने बताया कि उसने डीजल एक ढाबे वाले को बेच दिया। इसके बाद चोरी के आरोप में ढाबा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे जमानत भी मिल गई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान उप निरीक्षक भरत रमेश थिटे (30) ने मामले के निबटारे के लिए आरोपी ढाबा मालिक से कथित तौर पर दस हजार रूपये की रिश्वत मांगी। इस पर ढाबा मालिक ने एसीबी से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और कांस्टेबल अमित शंकर पवार (28) को रिश्वत की रकम में से पांच हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पवार उप निरीक्षक की तरफ से रिश्वत ले रहा था।

दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर