लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 15,000 रपये की रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 15, 2021 09:52 IST

Open in App

ठाणे, 16 मई महाराष्ट्र में दो पुलिसवालों को एक महिला से कथित तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बताया कि आरोपियों ने महिला से उसके पति के खिलाफ आपराधिक मामले में लगाए गए आरोपों को कम करने के नाम पर यह रकम वसूली।

एसीबी ने बताया कि दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और इस संबंध में पालघर जिले में बोइसर एमआईडीसी थाने में एक मामला दर्ज कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ठाणे एसीबी) मुकुंद हटोटे ने एक बयान में कहा, “ दोनों - पुलिस उपनिरीक्षक राजेश धूमल (57) और कॉन्स्टेबल प्रकाश पवार बोइसर एमआईडीसी पुलिस थाने में तैनात हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता महिला से एक मामले में गिरफ्तार उसके पति के खिलाफ लगाए गए आरोपों को कम करने के नाम पर 20,000 रुपये मांगे थे।”

उन्होंने बताया कि महिला ने इस संबंध में एसीबी की ठाणे इकाई में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद जाल बिछाकर दोनों को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान