लाइव न्यूज़ :

ट्रक चालक से मारपीट करने और 400 रुपए वसूलने के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:38 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), तीन अक्टूबर गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात दो पुलिसकर्मियों को पशुओं को भरकर ले जा रहे एक ट्रक के चालक से मारपीट करने और 400 रुपए वसूलने के आरोप में गिरफ्तार करके निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर को एक ट्रक का चालक अरविंद सैनी अपने ट्रक में पशुओं को भर कर मेरठ जा रहा था, तभी पुलिसकर्मियों ज्ञान सिंह और ताराचंद ने ट्रक को रोका और ट्रक चालक से मारपीट कर उससे 400 रूपए वसूल लिए।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने पुलिस के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की, जिसके बाद थाना कासना पुलिस ने ज्ञान सिंह और ताराचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को रविवार को मेरठ स्थित भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह