लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 14:38 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 जून जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में आतंकवादियों ने शनिवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मियों और दो आम नागरिकों की मौत हो गयी तथा कम से कम तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर जिले में सोपोर मेन चौक के समीप दोपहर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के एक संयुक्त दल पर गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियो और दो आम नागरिकों की मौत हो गयी। एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से घायल पुलिसकर्मी को यहां सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल