लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी और तीन बदमाश जख्मी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 10:09 IST

Open in App

इटावा, चार अगस्त उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी तथा तीन बदमाश जख्मी हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि इटावा-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर चौविया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सैफई से अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे अमरीश प्रताप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने जेवर और उनका वाहन लूट लिया।

उन्होंने बताया कि अमरीश ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एक जांच चौकी पर लुटेरों को रोकने का प्रयास किया। इस पर लुटेरों ने पुलिस पर गोलियां चलाई जिससे चौविया के थाना अध्यक्ष मुकेश सोलंकी और अपराध शाखा का सिपाही अरविंद घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश भी गोली लगने से जख्मी हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया। तीनों लुटेरे मैनपुरी के रहने वाले हैं। तीन बदमाशों की पहचान मधुरेश, सल्लू और दलवीर के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि दलवीर पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये बदमाश मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज जिलों मे लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां