लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो पुलिस कर्मी व एक बदमाश घायल, दो पिस्तौल बरामद

By भाषा | Updated: October 17, 2021 16:08 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 17 अक्‍टूबर प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बाबूतारा गांव में शनिवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी मे दो पुलिस आरक्षी और एक बदमाश घायल हो गये।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से दो पिस्‍तौल और कारतूस बरामद किये हैं। एक अन्य घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्र ने रविवार को बताया कि थाना कोतवाली लालगंज पुलिस व स्वाट टीम मुखबिर की सूचना पर बीती रात बाबूतारा गांव पहुंचे और एक बदमाश के यहां दबिश दी तो उन पर गोलीबारी शुरू हो गयी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। बदमाशों की गोली लगने से आरक्षी सत्यम (28) व रामसिंह (30) घायल हो गए।

एएसपी ने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी से तौफीक नाम का बदमाश घायल हो गया, जिसका उपचार एसआरएन प्रयागराज में चल रहा है, वहीं उसके साथी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके से 32 बोर की दो पिस्तौल, कारतूस और उनके खोखे बरामद हुए हैं। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ मे भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने आरक्षी सत्यम की स्थित गंभीर देखते हुए एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं