लाइव न्यूज़ :

कम्प्रेशर मशीन के पाइप से गुप्तांग में हवा भरने से मजदूर की मौत, दो पुलिस अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: December 27, 2020 23:45 IST

Open in App

शिवपुरी (मप्र), 27 दिसंबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मजदूरी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद पर क्रशर संचालक सहित छह लोगों ने कथित रूप से 50 वर्षीय एक मजदूर के गुप्तांग में कम्प्रेशर मशीन के पाइप से हवा भर दी, जिससे उसके अंदरुनी अंग फट गये और मौत हो गई।

यह घटना आठ नवम्बर को हुई थी और उसके बाद इस व्यक्ति का इलाज चल रहा था, लेकिन 25 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई।

इस मामले में शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आरोपियों के खिलाफ समय पर कोई कार्रवाई न किए जाने पर दो पुलिस अधिकारियों को रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पोहरी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निरंजन राजपूत ने रविवार को बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ग्राम गाजीगढ़ में संचालित मेसर्स तोमर विल्डर्स के क्रशर पर गत आठ नवम्बर को गावं के ही मजदूर परमानंद धाकड़ और क्रशर संचालक के बीच मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था।

उन्होंने कहा कि विवाद इतना बढ़ गया कि क्रशर संचालक राजेश राय ने वहां कार्यरत देवेंद्र, रवि, पिंटू और पप्पू खान से मजदूर परमानंद को पकड़वाया और फिर कम्प्रेशर मशीन का पाइप उसके गुप्तांग में लगा कर हवा भर दी, जिससे उसके अंदरुनी अंग फट गए।

राजपूत ने बताया कि परमानंद का ग्वालियर और जयपुर में भी इलाज कराया गया, इसके बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर 25 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस मजदूर के परिजनों ने आठ नवंबर की हुई घटना के तुरंत बाद ही गोर्वधन पुलिस को शिकायत की थी, मगर दोनों पक्षों में कथित राजीनामा होने की चर्चा चलने के कारण पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की, इस बीच 25 दिसम्बर को परमानंद की मौत हो गई।

परमानंद का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत उसके अन्दरुनी अंगों में हवा भरने और संक्रमण के कारण हुई है।

मौत के मामले में परिजनो के बयानों के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मौत के दो दिन बाद रविवार को भादंवि की धारा 302 एवं 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी बीच, श्रमिक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्घ तत्समय कोई कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने गोवर्धन थाना प्रभारी राघवेन्द्र यादव एवं उप निरीक्षक प्रमोद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे