गलती से भारतीय क्षेत्र में आ गयीं पीओके की दो लड़कियों को वापस भेजा गया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:38 IST2020-12-07T17:38:39+5:302020-12-07T17:38:39+5:30

Two PoK girls sent to Indian territory by mistake were sent back | गलती से भारतीय क्षेत्र में आ गयीं पीओके की दो लड़कियों को वापस भेजा गया

गलती से भारतीय क्षेत्र में आ गयीं पीओके की दो लड़कियों को वापस भेजा गया

(दूसरे पैरा में नाम सही करते हुए)

जम्मू, सात दिसंबर नियंत्रण रेखा पारकर भूलवश जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आ पहुंची पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की दो बहनों को सोमवार को वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लैबा जुबैर (17) और उनकी बहन सना जुबैर (13) को रविवार को भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के इस पार भटकते हुए देखा और उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कहुटा की रहने वाली हैं।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुंछ में पीओके के फारवार्ड कहुटा के अब्बासपुर की दो लड़कियां भटककर भारतीय क्षेत्र में आ गयी थीं। उन्हें आज चक्कन दा बाग (सीडीबी) सीमाचौकी से वापस भेज दिया गया। ’’

उन्होंने बताया कि सीडीबी चौकी पर दोनों बहनों को पाकिस्तान के असैन्य एवं सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सौंप दिया गया। सद्भावना के तौर पर उन्हें भारतीय सेना ने सौगात एवं मिठाइयां प्रदान की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two PoK girls sent to Indian territory by mistake were sent back

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे