लाइव न्यूज़ :

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों पायलट ने तोड़ा दम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 21, 2021 15:48 IST

पायलट व को-पायलट की पहचान रोहित व अनुज राजपूत के तौर पर हुई है। हेलिकाप्टर ग्रीनटाप होटल के पास उपर पहाड़ी पर क्रैश हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसैन्य अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचते ही बचाव कार्य में जुट गए। एम्बुलेंस के जरिए उधमपुर कमान अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने हेलिकाप्टर में सवार पायलट व को-पायलट को बाहर निकाल लिया।

जम्मूः जम्मू संभाग के पत्नीटाप के ऊपरी इलाके शिवगढ़ धार में सेना का हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पायलट व को-पायलट ने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहादत पाने वाले पायलट व को-पायलट की पहचान रोहित व अनुज राजपूत के तौर पर हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि हेलिकाप्टर ग्रीनटाप होटल के पास उपर पहाड़ी पर क्रैश हुआ था। उत्तरी कमान मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल अभिनव नवनीत ने सूचना पुष्टि करते हुए कहा कि सैन्य अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचते ही बचाव कार्य में जुट गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए उधमपुर कमान अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को काफी गंभीर चोटें आई थी।

हेलिकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने हेलिकाप्टर में सवार पायलट व को-पायलट को बाहर निकाल लिया। इस बीच सेना के जवान व स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों पायलटों को स्ट्रेचर पर लेटाकर मुख्य सड़क पर पहुंचाया और वहां से एम्बुलेंस की मदद से उन्हें उधमपुर कमान अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल दोनों पायलटों ने इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं