मथुरा में 40 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: July 25, 2021 01:17 IST2021-07-25T01:17:47+5:302021-07-25T01:17:47+5:30

मथुरा में 40 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
मथुरा (उप्र), 24 जुलाई मथुरा के कोसी कलां पुलिस थाना क्षेत्र के तहत शाहपुर इलाके में एक वाहन से 40 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि एक कार में 40 किलोग्राम गांजा छिपाकर तस्करी का प्रयास कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।