लाइव न्यूज़ :

खान सुरक्षा महानिदेशालय के अधिकारी की संलिप्तता वाले रिश्वत मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार :सीबीआई

By भाषा | Updated: April 18, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल सीबीआई ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के उप महानिदेशक अरविंद कुमार की कथित संलिप्तता वाले 72 लाख रुपये के रिश्वत कांड के सिलसिले में दो व्यक्तियों को रविवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के लखीसराय से त्रिलोकी नाथ सिंह और कुमार के रिश्तेदार कैलाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मंडल ने रिश्वत की रकम की पहली किस्त के तौर पर आरोपी अधिकारी की ओर से कथित तौर पर 35 लाख रुपये प्राप्त किये थे।

अधिकारियों ने बताया कि यह आरोप है कि डीजीएमएस के मध्य क्षेत्र के उप महानिदेशक कुमार ने सिंह और अन्य के साथ मिल कर महानिदेशालय की मौखिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले कुछ उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए एक साजिश रची थी।

प्रबंधक के पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद मौखिक परीक्षा हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने प्रति उम्मीदवार 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेकर साक्षात्कार बोर्ड से उक्त उम्मीदवारों की मदद कराने की कथित साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि सिंह और अन्य के जरिए भेजे गये 48 उम्मीदवारों से कुल 72 लाख रुपये की रिश्वत ली गई थी।

मौखिक परीक्षा आठ मार्च से 20 मार्च के बीच हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर