लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के राजौरी में जासूसी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2021 16:39 IST

Open in App

जम्मू, 19 दिसंबर जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी के एक गांव में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना में पल्लेदार का काम करने वाले एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार (दोनों नौशेरा के निवासी) को सेना और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात विशेष सूचना पर पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए नजीर हुसैन और मोहम्मद मुख्तार पर महत्वपूर्ण और संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों के वीडियो बनाने और धनराशि के एवज में उसे देश के बाहर अपने आकाओं के साथ साझा करने का आरोप है।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों ने एक मोबाइल फोन से सैन्य परिसर (तत्कालीन राष्ट्रीय राइफल्स का सामरिक मुख्यालय) में एक वीडियो क्लिप बनायी थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘16 दिसंबर को राजौरी पुलिस थाना में इलाके में चल रहे एक जासूसी रैकेट के संबंध में सूचना मिली थी। इस शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह