लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने कई लोगों को कथित तौर पर ठगने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तम नगर निवासी अनंत उर्फ ​​अमन (23) और नजफगढ़ निवासी राहुल (22) ने अपराध को अंजाम देने के लिए खुद को बैंक प्रतिनिधि बताया।

पुलिस ने कहा कि दोनों ने उन लोगों के ई-मेल पते एकत्र किये जो अपनी क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाना चाहते थे और ‘पासवर्ड भूलने’ के विकल्प का उपयोग करके अपने खातों में लॉगइन करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी पीड़ित व्यक्तियों को मोबाइल फोन पर सेवा प्रदाता से संदेश स्वीकार करने के लिए तैयार करते थे और इस तरह उनके खातों तक पहुंच प्राप्त करते थे।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने दो डिजिटल वॉलेट में पैसे अंतरित किये थे। पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर में गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद धोखाधड़ी का पता चला।

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे 22 अक्टूबर को एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बैंक कार्यकारी के रूप में पेश करने के बाद उसकी क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने की पेशकश की। पुलिस के अनुसार महिला ने कहा कि वह झांसे में आ गई और अपना क्रेडिट कार्ड नंबर साझा कर दिया, लेकिन फोन करने वाले के साथ कोई ओटीपी साझा नहीं किया और पाया कि उसके खाते से 96,000 रुपये कट गए थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि कॉल और बैंक विवरण के तकनीकी विश्लेषण से पता चला है कि क्रेडिट कार्ड से कटा पैसे को ऑनलाइन वॉलेट में अंतरित किया गया था। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले के मोबाइल नंबर के विवरण का विश्लेषण किया गया और गहन तकनीकी जांच के बाद अनंत और राहुल को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू