लाइव न्यूज़ :

द्वारका एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड सड़क का एक हिस्सा ढहा, दो कर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:20 IST

Open in App

गुरुग्राम, 28 मार्च द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन एलिवेटेड सड़क का एक हिस्सा यहां रविवार की सुबह ढह गया, जिससे तीन मजदूर घायल हो गए।

घटना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ठेकेदार के दो कर्मियों और सुपरविजन कंसल्टेंट को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह साढ़े सात बजे के आसपास हुई जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि मजदूरों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

एनएचएआई के अधिकारियों का एक दल दुर्घटनास्थल पर पहुंचा जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी और परियोजना निदेशक शामिल थे।

संपर्क किए जाने पर एनएचएआई सदस्य (परियोजना) मनोज कुमार ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह मेकैनिकल गलती का मामला लगता है। इसकी जांच की जा रही है।”

एनएचएआई ने कहा कि घटना के बाद लार्सन एंड टुब्रो कंपनी के एक मुख्य कर्मी और एईसीओएम के सुपरविजन कंसल्टेंट को निलंबित कर दिया गया है।

प्राधिकरण की ओर से कहा गया कि विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा घटना की जांच होने तक कर्मियों को निलंबित रखा जाएगा।

एनएचएआई की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “प्राधिकरण ने घटना को गंभीरता से लिया है और समिति द्वारा जांच का नतीजा आने तक ठेकेदार मेसर्स एल एंड टी के मुख्य कर्मी और मेसर्स एईसीओएम के सुपरविजन कंसल्टेंट को निलंबित कर दिया गया है।”

वक्तव्य में कहा गया कि घटनास्थल पर और क्षति न हो इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान