लाइव न्यूज़ :

बिना जोखिम वाले देशों से बेंगलुरु पहुंचने पर दो प्रतिशत यात्रियों को औचक कोविड जांच से गुजरना होगा

By भाषा | Updated: December 4, 2021 15:56 IST

Open in App

बेंगलुरू, चार दिसंबर कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के बाद नए नियमों के अनुसार बिना जोखिम वाले देशों से पहुंचने वाले दो प्रतिशत लोगों को औचक कोविड जांच से गुजरना होगा।

हवाई अड्डे का प्रबंधन देखने वाली कंपनी बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों के अनुसार, जो देश जोखिम वाले देशों की सूची में शामिल नहीं हैं, वहां से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत को आगमन पर हवाई अड्डे पर औचक (कोविड) परीक्षण से गुजरना होगा।’’

‘ओमीक्रोन’ से दुनियाभर में चिंता के बीच भारत सरकार ने 30 नवंबर को कुछ नए दिशानिर्देश जारी किए थे, जिनमें कहा गया है कि जोखिम सूची से बाहर के देशों के यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी और आगमन के बाद उन्हें 14 दिन के लिए अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी।

इनमें कहा गया है कि ऐसे हवाई यात्रियों में से कुछ या दो प्रतिशत को आगमन के बाद हवाई अड्डे पर औचक कोविड जांच से गुजरना होगा।

निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक उड़ान में ऐसे यात्रियों में से दो प्रतिशत की पहचान संबंधित एअरलाइन द्वारा की जानी चाहिए और ऐसे यात्रियों को आगमन पर परीक्षण क्षेत्र में एअरलाइन या नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा ले जाया जाना चाहिए।

केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि 'जोखिम' श्रेणी में शामिल देशों से आने वाले यात्रियों को एअरलाइन द्वारा सूचित किया जाना चाहिए कि उन्हें पहुंचने पर जांच करानी होगी और संक्रमित पाए जाने के बाद कड़े पृथक-वास प्रोटोकॉल से गुजरना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल