लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ चोरी के तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया, जिसमें आरोपियों ने पहले चोरी की और फिर पीड़ितों से उनका सामान लौटाने के एवज में पैसे वसूले।

पुलिस के मुताबिक, ओखला फेज-1 के तहखंड गांव में चोरी की घटनाएं सामने आईं, जिसमें चोरों ने पीड़ितों से कहा कि अगर वे अपनी चीजें वापस पाना चाहते हैं तो डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें पैसे ट्रांसफर करें।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी के खाते से जुड़े फोन नंबर के कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया और नंगली डेयरी, नजफगढ़ में उसकी लोकेशन का पता लगाया।

अधिकारी ने कहा कि जिस इलाके में चोरी हुई थी, उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया गया और एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान निर्मल पांडे के रूप में हुई है, जो पिछले साल तेहखंड गांव में रहता था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा, "जांच के दौरान, पुलिस ने नंगली डेयरी के पास निर्मल पांडे को उसके सहयोगी कुंदन पांडे के साथ पकड़ लिया।"

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और दो डेबिट कार्ड जब्त किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं