कोलकाता में दो लोगों पर चलाई गई गोली, एक हमलावर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 14:32 IST2021-12-10T14:32:59+5:302021-12-10T14:32:59+5:30

Two people were fired upon in Kolkata, one attacker arrested | कोलकाता में दो लोगों पर चलाई गई गोली, एक हमलावर गिरफ्तार

कोलकाता में दो लोगों पर चलाई गई गोली, एक हमलावर गिरफ्तार

कोलकाता, 10 दिसंबर दक्षिण कोलकाता में शुक्रवार सुबह दो हमलावरों ने दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रीजेंट पार्क पुलिस थाना क्षेत्र में दक्षिण आनंदापल्ली में हुई जब गोली लगने से घायल हुए पंकज साहा और अभिजीत मल्लिक निर्माण सामग्रियों को उतारे जाने की निगरानी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि हमलावरों में से एक को गोलीबारी की घटना से पहले एक विवाद के दौरान संभवतः सिर में चोट लगी थी। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से एक बन्दूक जब्त की गई।

साहा और मल्लिक का सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि गिरफ्तार हमलावर विक्टर भट्टाचार्य का बाघा जटिन में एक चिकित्सा केंद्र में इलाज कराया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या रियल एस्टेट दुश्मनी इस घटना का कारण हो सकती है और भट्टाचार्य के स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people were fired upon in Kolkata, one attacker arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे