कश्मीर में वाहन में लड़की का बलात्कार करने का प्रयास कर रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: April 6, 2021 01:34 IST2021-04-06T01:34:35+5:302021-04-06T01:34:35+5:30

कश्मीर में वाहन में लड़की का बलात्कार करने का प्रयास कर रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार
श्रीनगर, पांच अप्रैल जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को एक वाहन में एक लड़की का कथित तौर पर बलात्कार करने के प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पोस्ट मीरबाजार पुलिस को सूचना मिली कि जिले के काजीगुंड इलाके में दो व्यक्ति एक लड़की का बलात्कार करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हफीज फारूक पर्रे और उबैद अयूब रैना नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।