उप्र में दो लोगों ने एक युवक को गोली मारी
By भाषा | Updated: June 15, 2021 14:57 IST2021-06-15T14:57:49+5:302021-06-15T14:57:49+5:30

उप्र में दो लोगों ने एक युवक को गोली मारी
नोएडा, 15 जून उत्तर प्रदेश में नोएडा के ईकोटेक- प्रथम थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि ईकोटेक -प्रथम थाना क्षेत्र के घरबरा गांव में रहने वाले प्रवीण तथा उसी गांव के रहने वाले सुनील और अनिल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान सुनील तथा अनिल ने प्रवीण पर गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि प्रवीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।