लाइव न्यूज़ :

दो किशोरियों का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में दो लोगों को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:09 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 22 दिसंबर बारां के निकट एक विशेष पोक्सो अदालत ने मंगलवार को दो व्यक्तियों को पांच साल पहले दो किशोरियों का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

बारां के विशेष न्यायाधीश राकेश कटारा ने दोनों दोषियों-25 वर्षीय नरेश पंचाल और 24 वर्षीय शेरू उर्फ शाहिद- पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने इन दोनों को अपहरण, गलत तरीके से कैद में रखना और मार्च 2015 में दो नाबालिगों से दुष्कर्म का दोषी पाया।

विशेष लोक अभियोजक महेश त्यागी ने कहा कि दोनों के खिलाफ बारां में 21 मार्च, 2015 को अंता पुलिस थाने में नाबालिगों में से एक किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत में कहा था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी अपनी 16 वर्षीय दोस्त के साथ अपने घर से लापता है। उन्होंने शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि लड़कियों का अपहरण नरेश पंचाल और शेरू ने किया है क्योंकि आखिरी बार वो उन्हीं के साथ दिखी थीं।

पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी और दोनों नाबालिग लड़कियां करीब दो महीने बाद मध्य प्रदेश और गुजरात में मिलीं और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए