लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से बलात्कार के दोष में दो लोगों को 20-20 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:45 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), आठ फरवरी फतेहपुर जिले की एक पॉक्सो अदालत ने नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के दोष में सोमवार को दो लोगों को 20-20 साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।

पॉक्सो अदालत के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र अदालत (पॉक्सो-प्रथम) के न्यायाधीश रविकांत द्वितीय की अदालत ने 16 साल की मंद बुद्धि लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाते हुए दिनेश व संतराम उर्फ संतलाल को सोमवार को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई और दोनों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

श्रीवास्तव ने बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 दिसंबर 2016 को उसकी 16 साल की मंद बुद्धि बेटी को दिनेश व संतराम उर्फ संतलाल बहला-फुसलाकर थरियांव कस्बे के टैक्सी अड्डे से इटावा ले गए और वहां दोनों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग