लाइव न्यूज़ :

उन्‍नाव में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 9, 2021 20:17 IST

Open in App

उन्नाव (उत्तर प्रदेश), नौ मई उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर मालिन कुआं के पास की है। थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेरपुर निवासी शिवचंद्र (55) सुमेरपुर पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत था। रविवार की दोपहर वह कलानी निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामदेव के साथ उनके घर से बीमार पशु का उपचार कर वापस आ रहा था, तभी सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर मालिनकुआं के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे में रामदेव के दोनों पैर कट गये। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां रामदेव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि शिवचंद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय शिवचंद्र ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों शवों का पंचनामा भर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद डंपर चालक मौके से भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये

कारोबारPetrol Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा मिल रहा ईंधन, जल्द से जल्द यहां करें चेक

क्राइम अलर्टGoa Club Fire: जब नाइट क्लब की आग में झुलस रहे थे लोग, तब लूथरा ब्रदर्स भागने की कर रहे थे तैयारी; पुलिस का खुलासा

भारतक्या जानलेवा आपदाएं आती ही रहेंगी ?

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया