लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी बताकर लोगों से वसूली करने वाले दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:09 IST

Open in App

नोएडा, 24 मई उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने अपने आप को कथित रूप से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी बताकर लोगों से वसूली करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर लेबर चौक के पास से दिल्ली में रहने वाले मोहम्मद अफसर तथा वाराणसी जिला निवासी नीरज चौबे को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी अपने आप को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी बताकर वाहन चालकों से अवैध रूप से उगाही करते हैं।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के नाम से दो प्रेस आई कार्ड बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि अगर कोई पुलिस कर्मी इन्हें पकड़ लेता है, तो ये लोग अपने आप को पत्रकार बता कर वहां से निकल जाते हैं।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इनके कुछ और साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित