लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लूटपाट की योजना बना रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 14, 2020 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी क्षेत्र में दो व्यक्तियों को लूटपाट की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (27) और सुमित (24) के रूप में की गई है और दोनों प्रेम नगर के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को कांस्टेबल बाबू राम और दिल्ली होमगार्ड के कांस्टेबल परिमल के. राय प्रेम नगर क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे जब उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों अधिकारी जब बुध बाजार रोड के पास पहुंचे तो उन्होंने चार लोगों को एक दूसरे पर चिल्लाते हुए देखा।

कांस्टेबल राम ने जब उन व्यक्तियों की तलाशी शुरू की तब उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पी के मिश्रा ने कहा, “राम ने कुमार को पकड़ लिया जिसके बाद उसके साथी मेहरबान ने देसी कट्टा निकाल लिया और धमकी देने लगा। इस बीच कुमार, राम की पकड़ से छूट गया और उसने उस पर गोली चलाई। सौभाग्य से कांस्टेबल को गोली नहीं लगी।”

राम ने कुमार के पैर पर गोली मारी और तीन अन्य व्यक्ति भाग निकलने में कामयाब रहे।

डीसीपी ने कहा कि बाद में कुमार से मिली जानकारी के आधार पर सुमित को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मिश्रा ने कहा कि पूछताछ में कुमार और सुमित ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी में लूटपाट की योजना बना रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां