लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:55 IST

Open in App

नोएडा, 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में कच्ची सड़क के पास हुए एक सड़क हादसे में करण सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात को उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में चिपियाना बुजुर्ग के पास सड़क पार कर रहे महावीर की एक अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गयी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर112 के पास हुए एक सड़क हादसे में सिराजुद्दीन, शबनम तथा उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग सूरजपुर स्थित अदालत से अपने सोरखा गांव में स्थित घर लौट रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे