लाइव न्यूज़ :

बहराइच में से सांड़ से टकराने के बाद सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: May 13, 2021 11:26 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 13 मई उत्तर प्रदेश के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मदन कोठी के पास एक सांड़ से टकराने के बाद बाइक से गिरे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात बहराइच - लखनऊ राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति कहीं जा रहे थे। थाना फखरपुर अंतर्गत मदन कोठी के पास अचानक सामने आए एक सांड़ से टकराकर तीनों लोग बाइक से सड़क पर गिर गये। इसी बीच तीनों लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि थाना राम गांव के जसमल पुर निवासी विक्रम (18) और थाना हरदी अंतर्गत चांद तारा गांव निवासी नानको (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। रामगांव क्षेत्र के जसमल पुर गांव निवासी पिंटू वर्मा (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार घायल को महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और बाइक को टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित