लाइव न्यूज़ :

‘सिनगॉग’ का हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल: इजराइली स्वास्थ्यकर्मी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 00:56 IST

Open in App

यरुशलम, 16 मई (एपी) इजराइल के स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि वेस्ट बैंक स्थित एक यहूदी प्रार्थना स्थल ‘सिनगॉग’ का हिस्सा ढह गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस घटना में 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

यहूदियों के प्रमुख अवकाश की शुरुआत से पहले उपासनागृह में भारी संख्या में श्रद्धालु जमा थे और प्रार्थना के दौरान एक हिस्सा ढह गया।

एक प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टरों ने 50 वर्षीय व्यक्ति और 12 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित किया है और 157 से अधिक घायलों का उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

गिवट जीव इलाके में स्थित सिनगॉग में रविवार शाम को होने वाली प्रार्थना के दौरान यह दुर्घटना हुई।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने राहत एवं बचाव कार्य में सहायता के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को मौके पर भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल