लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दो अ लग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 15, 2021 15:58 IST

Open in App

नोएडा, 15 जनवरी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के दो थाना क्षेत्रों में हुए अलग अलग सड़क हादसों में कम से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के शॉप्रिक्स मॉल के पास 12 जनवरी को स्कूटी पर सवार होकर जा रहे सतबीर (59) को एक अज्ञात कार चालक टक्कर मार दी थी ।

पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत में सतबीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक्सपो मार्ट के पास बृहस्पतिवार को स्कूटी पर सवार होकर जा रही एक युवती सड़क हादसे में मौत हो गयी । स्कूटी में अज्ञात कार चालक ने टक्कर मारी थी । इस घटना में स्कूटी पर सवार कुमारी मंजू (22) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने सेक्टर 24 के मोरना गांव बस स्टैंड के पास बृहस्पतिवार को बच्चू दास (48) नामक एक व्यक्ति का शव बरामद किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे