लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में संगीत कार्यक्रम में भगदड़ में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:16 IST

Open in App

कलिम्पोंग (पश्चिम बंगाल), पांच जनवरी पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में संगीत कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोगों के कारण मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

कलिम्पोंग के पुलिस अधीक्षक हरिकृष्णा पई ने बताया कि रविवार रात यहां मेला मैदान में भीड़ जुटी थी, जिसके कारण टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘भगदड़ में छह लोग घायल हो गए थे और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो लोगों की मौत हो गयी। घायलों में से एक को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया और दूसरे घायलों का कलिम्पोंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।’’

क्या कार्यक्रम के आयोजकों ने रविवार रात हुए कार्यक्रम के लिए अनुमति ली थी और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक मामला दर्ज किया गया है।

दोनों मृतकों की पहचान चंद्रलोक इलाके की निवासी अनिता छेत्री (40) और बनिता गुरुंग (46) के तौर पर हुई।

पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देव और गोरखालैंड क्षेत्रीय परिषद (जीटीए) के अध्यक्ष अनित थापा ने मृतकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें दो-दो लाख रुपये के चेक प्रदान किए। दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मामले की न्यायिक जांच कराने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग