लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में हिरासत में दो लोगों की मौत, आयोग के निर्देश पर पुलिस करा रही पोस्टमार्टम

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:59 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

भुवनेश्वर, 19 नवंबर ओडिशा के अलग अलग स्थानों से हिरासत में कथित मौत के दो मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य पुलिस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में मौत की यह दोनों घटनाएं सुदंरगढ़ जिले के पुरी एवं ​बीरामित्रपुर इलाके में हुयी । दोनों घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में तनाव व्याप्त हो गया है और इन स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया ।

दोनों मामलों में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गयी ।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अभय ने यहां संवाददाताओं से बताया, ''राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार दोनों स्थानों पर शवों का पोस्टमार्टम डाक्टरों के दल द्वारा कराया जा रहा है । पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जा रही है।''

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में मरने वालों की पहचान के रमेश एवं तारिक सलीम के रूप में की गयी है ।

दोनों ही मामलों में स्थानीय लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है