लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के झालावाड़ में झड़प में दो लोगों की मौत, 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:44 IST

Open in App

कोटा, 16 मई राजस्थान के झालावाड़ जिले में पिपलाज बांध के नजदीक एक खेत के पास मिट्टी के कथित अवैध खनन को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर बाद भवानी मंडी थाना क्षेत्र के गंगपुरा गांव के पास हुई हिंसा के सिलसिले में पंद्रह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से 10 को हिरासत में लिया गया है।

मृतकों की पहचान गंगपुरा गांव निवासी गिरिराज गुर्जर (35) और बसंतीलाल गुर्जर (25) के रूप में हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक एवं भवानी मंडी के क्षेत्राधिकारी गोपीचंद मीणा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 15-20 लोगों का एक समूह एक कृषि क्षेत्र के पास पिपलाज बांध के नजदीक रेत खनन कर रहा था। खेत में काम कर रहे गिरिराज और अन्य लोगों ने जब मिट्टी खोदने का विरोध किया तो समूह ने उनपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि गिरिराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा बसंतीलाल और विक्रम गुर्जर को घायल अवस्था में एसआरजी अस्पताल ले जाया गया जहां बसंतीलाल की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया