लाइव न्यूज़ :

ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:53 IST

Open in App

चित्रकूट/ लखनऊ (उप्र), नौ मार्च उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर लगने से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

पहाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार करीब दो बजे दंगल स्थल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद आगे जा रही टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार मुखिया यादव (50), टेंपो चालक विनोद कुमार (36), सेवानिवृत सिपाही जगदीश प्रसाद, रेनू (20), शिवदेवी (21) और संजना (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान मुखिया और विनोद की जिला अस्पताल में मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसका सहयोगी ट्रक छोड़कर भाग गए और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के थाना पहाड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos