मिजोरम में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 25, 2020 12:06 IST2020-11-25T12:06:04+5:302020-11-25T12:06:04+5:30

Two people killed, five others injured after falling into a vehicle ditch in Mizoram | मिजोरम में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

मिजोरम में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

आइजोल, 25 नवंबर मिजोरम के सेरछिप जिले में एक तेज रफ्तार मैक्सी कैब के खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को थेनजोल गांव के पास हुई जब वाहन विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन को रास्ता देने की कोशिश करते हुए फिसल कर खड्ड में गिर गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में थेनजोल के दो लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के दौरान दो नाबालिगों सहित सात लोग वाहन में सवार थे।

अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people killed, five others injured after falling into a vehicle ditch in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे