लाइव न्यूज़ :

मारपीट के दौरान बीच-बचाव की कोशिश में दो लोग घायल

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर मामूली कहासुनी के बाद लोगों के एक समूह द्वारा पीटे जा रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय इलाके में हुई इस घटना में तीन लोगों दीपू पाठक (20), सचिन (22) और हैप्पी (20) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को मासूम नामक व्यक्ति द्वारा इन तीनों लोगों के साथ सिगरेट साझा करने से इंकार करने पर कहासुनी हुई थी।

यह कहासुनी उस वक्त मारपीट में बदल गई जब आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे और बन्दूक लेकर शिव पार्क स्थित मासूम के घर पहुंच गए।

डीसीपी ने कहा कि उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और गोली भी चलायी। नुरुल और भुल्ला ने मासूम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सिर में चोट लगने से वे भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उन्हें गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां