लाइव न्यूज़ :

जम्मू में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में दो व्यक्ति घायल, कई मकान क्षतिग्रस्त

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 15, 2020 18:15 IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा रात भर की गई गोलाबारी में 10 वर्षीय एक लड़की सहित एक परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर के अलावा इस सेक्टर के अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को हुए नुकसान का पता तुरंत नहीं लग पाया है।

जम्मू: अब पाक सेना ने राजौरी में गोलाबारी की है। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा दो नागरिक भी जख्मी हुए हैं। राजौरी के मंजाकोट में पाक सेना द्वारा भारी गोलाबारी की गई। इस गोलाबारी में मंजाकोट में रात को सोते हुए दो व्यक्ति घायल हो गए। इसके अलावा गोलाबारी में कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

दरअसल बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाक सैनिक बाज नहीं आ रहे हैं। अपनी नापाक साजिशों को कामयाब बनाने के लिए पाक सैनिक आम लोगों को निशाना बनाने से भी कतरा नहीं रहे हैं। पाक गोलाबारी के कारण बेखबर अपने घरों में सो रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं अचानक से की गई इस गोलाबारी में मंजाकोट इलाके के दो नागरिक घायल हो गए जिनमें एक लड़की भी शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान अकसर भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए इस तरह की हरकते करता है। देर रात जब लोग अपने घरों में आराम से बैठे हुए थे, तभी पाकिस्तानी सैनिकों ने उन पर गोले बरसाना शुरू कर दिए। हालांकि भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया परंतु गांव में दागे गए मोर्टार से निकले छर्रे की चपेट में आकर दो लोग जिनकी पहचान मोहम्मद रफीक और 13 वर्षीय सानिया शब्बीर बेटी मोहम्मद शब्बीर दोनों निवासी खोरीनार राजधानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं