गाजियाबाद में तेंदुए के हमले में दो लोग घायल
By भाषा | Updated: November 20, 2021 23:37 IST2021-11-20T23:37:14+5:302021-11-20T23:37:14+5:30

गाजियाबाद में तेंदुए के हमले में दो लोग घायल
गाजियाबाद, 20 नवंबर गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में शनिवार को तेंदुए के हमले में वन रक्षक समेत दो लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान वन रक्षक सुनील राठी और रसोइये चंदन के रूप में हुई है। एसपी (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के जरिए लोगों को सतर्क किया है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और अपने बच्चों तथा मवेशियों की सुरक्षा करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक टीमें गंगा नहर और यमुना की सहायक नदी हिंडन के पास तेंदुए का पता लगा रही हैं।
स्थानीय निवासियों ने तेंदुए को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक घर की छत से कूदते हुए देखा था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।