लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में महिला समेत दो लोगों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: February 22, 2021 14:37 IST

Open in App

नोएडा, 22 फरवरी गौतम बुद्ध नगर के थाना सेक्टर 49 के सेक्टर-78 में एक महिला ने कथित तौर मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 78 स्थित सनशाइन हेलियोस नामक सोसायटी में रहने वाले कमल पुंडीर की पत्नी सीमा पुंडीर ने रविवार को कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं थाना जारचा क्षेत्र के विशाढा गांव में रहने वाले 19 वर्षीय एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। प्रवक्ता ने बताया कि युवक कथित तौर पर मानसिक तनाव से गुजर रहा था। गंभीर हालत में शिवम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos