लाइव न्यूज़ :

जंगली हाथियों के हमले में महिला समेत दो लोगों की मौत, बच्ची घायल

By भाषा | Updated: June 14, 2021 15:50 IST

Open in App

जशपुर, 14 जून छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार वर्षीय एक बच्ची घायल हो गई।

जिले के वन अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुना गांव के पास जंगली हाथी ने अलग-अलग घटनाओं में प्रकाश एक्का (55) और दयामणि तिर्की (59) को कुचलकर मार डाला।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक्का और तिर्की अलग-अलग स्थानों पर वन-उपज एकत्र करने गए थे। इस दौरान हाथियों ने दोनों पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी तब मिली जब वन विभाग और ग्रामीणों का दल घटनास्थलों पर पहुंचा। हाथियों के वहां मौजूद होने से शवों को जंगल से बाहर नहीं निकाला जा सका है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत जंगलकोना गांव के पास हाथी के हमले में आल्या नामक चार वर्षीय बच्ची घायल हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ जंगल गई थी कि हाथियों ने उनपर हमला कर दिया जिसमें बच्ची घायल हो गई। उसे कुनकुरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पिछले एक वर्ष में अब तक हाथियों के हमले में 19 ग्रामीणों की मृत्यु हुई है।

इससे पहले, इस महीने की सात तारीख को बगीचा क्षेत्र में हाथियों के हमले में एक महिला की मृत्यु हो गई थी तथा दो जून को बादलखोल अभयारण्य क्षेत्र में हाथियों ने एक अन्य महिला को कुचलकर मार डाला था।

छत्तीसगढ़ के उत्तर क्षेत्र के सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर और कोरबा जिलों में हाथियों के हमले में कई लोगों की मौत हुई है तथा बड़े पैमाने पर फसल को नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह