लाइव न्यूज़ :

ठाणे में रिश्वत लेने के मामले में सरकारी अभियंता सहित दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 16, 2021 10:46 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 16 दिसंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ठाणे की इकाई ने पड़ोसी पालघर जिले में कुछ औद्योगिक इकाइयों के मालिकों से रिश्वत मांगने के आरोप में एक सरकारी अभियंता और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के उद्योग एवं श्रम विभाग के अनुभागीय अभियंता राजू नाथराव गीते (57) ने औद्योगिक इकाइयों के 20 मालिकों से विद्युत निरीक्षण और उनकी इकाइयों को ‘फिटनेस’ प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 90,000 रुपये की सामूहिक राशि मांगी, यानी प्रत्येक से 4500 रुपये मांगे थे। हालांकि बाद में वह 84 हजार रुपये लेने को तैयार हो गया था।

एसीबी ने बताया कि इकाइयों के मालिकों ने एजेंसी से उसकी शिकायत की। बुधवार को अभियंता की ओर से पैसे लेते हुए सागर तानाजी गोराड (29) को गिरफ्तार किया गया।

एसीबी ने अभियंता को भी गिफ्तार कर लिया है और दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह