लाइव न्यूज़ :

दो पक्षों के बीच संघर्ष में एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:17 IST

Open in App

जयपुर, 16 नवम्बर राजस्थान के भरतपुर जिले के बामनवाडी गांव में सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि संघर्ष के दौरान हुई गोलीबारी में 34 वर्षीय रोहिताश जाटव की मौत हो गई जबकि अशरफी देवी (60) की मौत के कारण का पता नहीं चल सका।

पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में पुरानी रंजिश को लेकर आसू मेव और कुंदन जाटव के बीच संघर्ष हो गया। कामां के वृत्ताधिकारी (सर्किल ऑफिसर) प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक पक्ष के रोहिताश जाटव की मौत हो गई। संघर्ष में दूसरे पक्ष की अशरफी देवी की भी मौत हो गई, जबकि घटना में नौ अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि गांव एक तरह से दो खेमों में बंटा है और पिछले दो तीन साल में दोनों पक्षों की ओर से आपस में एक -दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि गांव में कानून- व्यवस्था और शांति बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह