लाइव न्यूज़ :

अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:55 IST

Open in App

जींद, 29 जुलाई नरवाना इलाके में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजन की शिकायतों पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महम के वार्ड नंबर दो निवासी अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन ममता किसी काम से रिश्तेदारी में नरवाना चमेला कालोनी गई हुई थी। जब वह जानकार अनिल के साथ बाइक से हिसार रोड की तरफ जा रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरवाना पुलिस ने अजीत की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक अन्य घटना में गांव डूमरखा कलां निवासी महिपाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीती देर शाम उसका भाई हरपाल खेत से घर वापस लौट रहा था। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके भाई की मौत हो गई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने महिपाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है