लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में महिला से छेड़खानी के आरोप में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:31 IST

Open in App

कोलकाता, 12 दिसंबर यहां करुणामयी इलाके में एक महिला से छेड़खानी के आरोप में एक सहायक उप निरीक्षक और एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि के करीब आसनसोल से एक बस में सवार होकर आई थी और उसने आरोपियों से मदद मांगी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल में महिला को लिफ्ट देने की पेशकश की और कथित तौर पर उसके साथ छेड़खानी की। उन्होंने बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के आरोपियों द्वारा उल्टाडांगा मोड़ पर उतारी गई महिला ने कस्बा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि अभी जांच जारी है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह घटना दर्शाती है कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए वादे कितने खोखले हैं।’’

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना राज्य में समग्र कानून व्यवस्था की स्थिति को नहीं दर्शाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू