लाइव न्यूज़ :

पालघर में कुएं में डूबे दो लोग

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:15 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), 31 मई महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला और एक बच्ची कुएं में गिरने के कारण डूब कर मर गईं।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि वाडा तालुका के नेहरोली गांव में रविवार शाम को महिला एवं बच्ची कपड़े धोने गई थीं, लेकिन जब दोनों देर रात घर नहीं लौटीं, तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की।

वाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उनके परिजन को बाद में कुएं के निकट कपड़े पड़े मिले। दोनों के शव कुएं में थे।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने शव बाहर निकाले और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि ये दोनों संभवत: फिसलकर कुएं में गिर गई होंगी। मामले की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नीना विष्णु वाघ (23) और रानी राजेश वाघ (आठ) के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान