लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मतदान सामग्री नष्ट करने के लिए दो लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:18 IST

Open in App

जम्मू, 15 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मतदान संबंधी सामान को नष्ट करने के लिए पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बालाकोट जिला विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र में केरी मतदान केंद्र के निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को एक मतदान केंद्र पर मतदान सामग्री को नष्ट किए जाने के बारे में गुरसाई थाने को जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि केरी के सरकारी उच्च विद्यालय में डीडीसी चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान राबिया यूनिस खान (निर्दलीय उम्मीदवार) के एजेंट गफूर अहमद और साइमा खान (निर्दलीय उम्मीदवार) के पोलिंग एजेंट वाहिदुल्लाह खान ने मतदान कर्मचारियों पर हमला किया और फर्जी वोट डालने के लिए मतपत्र छीन लिए।

उन्होंने बताया कि दोनों ने मतपत्र फाड़ दिए और अन्य मतदान सामग्री को नुकसान पहुंचाया। दोनों बाद में वहां से भाग गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह