लाइव न्यूज़ :

अप्राकृतिक यौनाचार और हत्या मामले में दो लोगों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: December 4, 2021 15:13 IST

Open in App

फूलबनी (ओडिशा), चार दिसंबर यहां की एक अदालत ने पांच साल पहले ओडिशा के कंधमाल जिले में नौ साल के एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने और उसकी हत्या करने के मामले में दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अदालत के विशेष न्यायाधीश भास्कर चंद्र साहू ने शुक्रवार को 21 और 20 वर्ष की आयु के दोषियों पर 1.65 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

दोनों, नाबालिग बच्चे को 14 मार्च 2016 को फूलबनी सदर थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। बच्चे ने जब उन्हें इस घटना के बारे में लोगों को बताने की चेतावनी दी, तो उन्होंने एक तौलिये से उसका गला घोंट दिया।

सूत्रों ने बताया कि उसके बाद शव को दफना दिया गया और उसके कपड़े भी जला दिए गए।

लोक अभियोजक के अनुसार, अदालत ने निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को कुल 3.3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBareilly Double Murder Case: प्रेमी जोड़े की हत्या मामले में लड़की के पिता-चाचा को उम्रकैद, मां को 7 साल की सजा

भारतKerala local body polls 2025 results: पलक्कड़ नगरपालिका में भाजपा के सबसे बड़ी?, 17 सीट पर जीत और कई सीट पर आगे, जानिए LDF, UDF का हाल

भारतKerala local body polls 2025 results: NDA 42, LDF 22 और UDF 14 वार्ड पर आगे?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

क्राइम अलर्टसदमे और दर्द में 11 वर्षीय बेटी, घर से बाहर थे माता-पिता, मकान मालिक ने किया रेप, आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतKerala Local Body Elections: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

भारतकिल्लत से बचने के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल