लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय दो लोगों की मौत: पुलिस

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में एक बैंक्वेट हॉल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैसों के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि त्रिलोकपुरी निवासी लोकेश (35) और प्रेमचंद (40) बृहस्पतिवार की शाम सफाई के लिए एक टैंक में उतरे थे और फिर वे इसके अंदर मृत मिले।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों को कोई सुरक्षात्मक उपकरण नहीं दिया गया था और इन्हें इस काम के लिए तीन हजार रुपये की पेशकश की गई थी।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक यादव ने कहा, ‘‘बैंक्वेट हॉल के हाउसकीपिंग कर्मियों ने शाम 7.30 बजे टैंक की सफाई के लिए दो लोगों को बुलाया, रात लगभग दस बजे वे मृत पाए गए।’’

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीम मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल