गौतम बुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2021 13:59 IST2021-05-20T13:59:55+5:302021-05-20T13:59:55+5:30

Two people died in two road accidents in Gautam Buddha Nagar | गौतम बुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

गौतम बुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

नोएडा, 20 मई । जनपद गौतम बुद्ध नगर में दो जगहों पर हुए दो विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में रमेश कुशवाहा (40 वर्ष) नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फेज -3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि मृतक छीजारसी कॉलोनी में रहते थे। वह घटना के समय पैदल जा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दनकौर क्षेत्र के जुनेदपुर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में देव नारायण दुबे, पुत्र रामदीन दुबे की मौत हो गई। वह 46 वर्ष के थे।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि देव नारायण दुबे को एक ऑटो चालक ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people died in two road accidents in Gautam Buddha Nagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे