लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में दो हादसों में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 13:05 IST

Open in App

नोएडा, 18 दिसंबर जनपद गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में शाहपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की देर रात को एक मोपेड तथा मोटरसाइकिल सवार टकरा गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार मोहित (24 वर्ष) पुत्र ऋषि पाल की मौके पर मौत हो गई जबकि मोपेड सवार राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना थाना दनकौर क्षेत्र के चांगौली गांव के पास बृहस्पतिवार को हुई जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में चालक मुनेश (32 वर्ष) ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू