लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के द्वारका में होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत, होटल मालिक और प्रबंधक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 00:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 अगस्त दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार सुबह एक होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने होटल के मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह सात बजकर 30 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि घटना में मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त दीपक के तौर पर की गई है जो बगडोला, सेक्टर-आठ, द्वारका का निवासी था। पुलिस ने घटना में जान गंवाने वाली एक नाबालिग लड़की का नाम बताने से मना कर दिया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया,‘‘ चार मंजिला होटल में आग लगने की सूचना हमें सुबह सात बज कर 40 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।’’

पुलिस के अनुसार, उक्त इमारत का स्वामित्व झारखंड के रांची के रहने वाले सिद्धार्थ और करुणा के पास है, लेकिन उन्होंने इसे निशा झा को लीज पर दिया हुआ था जो द्वारका सेक्टर-8 में स्थित इस इमारत में श्री कृष्ण ओयो होटल चलाती थी। पुलिस ने झा और होटल प्रबंधक हर्षित सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जब हमारा दल घटनास्थल पर पहुंचा, वहां होटल का कोई भी कर्मचारी नहीं था। इसके बाद एफएसएल तथा अपराध दल को भी वहां बुलाया गया। आग बुझाने के बाद दो शव सीढ़ियों पर पाए गए। दोनों शवों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया कि इसी होटल के खिलाफ पहले भी दो बार दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है और इसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला भी दर्ज है।

अधिकारी ने कहा कि जब घटना हुई उस समय होटल में करीब 10-12 मेहमान मौजूद थे। हालांकि, धुआं निकलता देख सभी होटल से बाहर भागे। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी लेकिन वे घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी लोकेश (21) ने पुलिस को बताया कि आधी रात के करीब शॉर्ट सर्किट हुआ और इसके आधे घंटे बाद बिजली आई।

उसने पुलिस से कहा,‘‘ जब मैं सुबह करीब सात बजे उठा तो देखा की होटल में घना धुआं था। होटल के भूतल और रिसेप्शन वाले स्थान पर आग लगी हुई थी।’’

पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्तियों, हर्ष सिंघला और बाहकिक मेहरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक दीपक जनकपुरी के डि फॉरबिडेन क्लब में डी जे के तौर पर काम करता था।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि इस संबंध में द्वारका दक्षिण पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं