लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में लगातार वर्षा से आई बाढ़ में दो व्यक्तियों की मौत, 13 गांव हुए जलमग्न

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:53 IST

नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनएसडीएमए) ने कहा कि दीमापुर और फेक जिले के निचले क्षेत्रों के 13 गांव और फेक जिला मुख्यालय बारिश में पानी भर गया।

Open in App
ठळक मुद्देनगालैंड के दीमापुर और फेक जिलों में लगातार वर्षा से बाढ़ आ गई और वर्षा जनित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने दीमापुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

नगालैंड के दीमापुर और फेक जिलों में लगातार वर्षा से बाढ़ आ गई और वर्षा जनित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने दीमापुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनएसडीएमए) ने कहा कि दीमापुर और फेक जिले के निचले क्षेत्रों के 13 गांव और फेक जिला मुख्यालय बारिश में पानी भर गया। एनएसडीएमए सचिव एल विया ने कहा कि दीमापुर जिले में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि फेक नगर में शनिवार को एक महिला डूब गई।

उन्होंने बताया कि फेक में दीवार गिरने से दो अन्य घायल हो गए। विया ने कहा कि नगालैंड में पिछले दो दिनों में कुल 809.75 मिमी बारिश हुई। उन्होंने कहा दीमापुर जिले के संगतमटीला गांव में बाढ़ के कारण चार कच्चे घर गिर गए।

विया के अनुसार दीमापुर जिले में बचाव एवं राहत दल ने तीन स्थानों से 131 लोगों को बचाया है और सात राहत शिविर खोले गए हैं। 

टॅग्स :बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं